वृंदावन में दबंग पड़ोसी का आतंक, नाबालिग बच्चों पर हमला, जान से मारने की धमकी
8 February 2026, 21:34
803 views
Crime
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत श्रीहित प्रियदर्शी धाम में रहने वाली चांदनी ने पड़ोस में रहने वाली ममता गौतम और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर थाना वृंदावन में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
चांदनी का आरोप है कि 5 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी सोनवी और 12 वर्षीय बेटा जतिन घर के बाहर खेल रहे थे। तभी अचानक ममता गौतम वहां पहुंची और बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब चांदनी बच्चों को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची तो ममता गौतम ने पास में पड़ा गुम्मा उठाकर हमला करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार वह किसी तरह अपने बच्चों की जान बचाकर घर पहुंची, लेकिन इस दौरान चांदनी और उसके दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद भी ममता गौतम और उसके परिवार के लोग लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक स्मिति पंवार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।