विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में गिर्राज शर्मा बने वृंदावन के नगर मंत्री
4 February 2026, 23:34
754 views
Politics
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित विभाग योजना की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक गिर्राज शर्मा को वृंदावन का नगर मंत्री मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति से विहिप से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
गिर्राज शर्मा लंबे समय से संघ कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे इससे पूर्व वृंदावन में आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख, सह पर्यावरण प्रमुख तथा वृंदावन जिला प्रचार टोली सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद की वृंदावन की नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें पवन शर्मा को नगर अध्यक्ष तथा अरुण कुमार को सह संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर विजय राघव, यतेंद्र प्रताप सिंह, विनय ठाकुर, भुल्लू और भारत दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने गिर्राज शर्मा को नगर मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। संगठन के लोगों का कहना है कि गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में वृंदावन में विहिप के कार्य और अधिक सशक्त एवं संगठित होंगे।