परम आराध्या राजरानी स्वयं प्रकट श्री माँ बगलामुखी जी का वार्षिक जयंती महोत्सव इस वर्ष मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित प्राचीन श्री माँ बगलामुखी मंदिर रामबोल बगीची में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव की शुरुआत 23 अप्रैल को अखण्ड रामायण पाठ के साथ होगी।इसके उपरांत 24 अप्रैल को रामायण पाठ की पूर्णाहुति के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में हवन-पूजन, भण्डारा, फूल बंगला दर्शन, कन्या-लांगुरिया पूजन, महाआरती और रात्रि में माता का जागरण होगा। मंदिर समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। साथ ही आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।