खरोंच या बड़ा नुकसान ? मृदुल कांत शास्त्री ने फोटो- वीडियो दिखाकर उठाए सवाल
22 April 2026, 17:25
1852 views
General
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री ने हाल ही में बस स्टैंड के पास हुए हादसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने घटना के तीन फोटो और एक वीडियो साझा करते हुए सीधे तौर पर उन लोगों को चुनौती दी है, जो इस मामले को हल्का बताने की कोशिश कर रहे हैं। मृदुल कांत शास्त्री का कहना है कि कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि गाड़ी में सिर्फ मामूली खरोंच आई थी। ऐसे लोगों से उन्होंने पूछा है कि क्या यह नुकसान सच में मामूली लगता है?तस्वीरें और वीडियो खुद सच्चाई बयां कर रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ कहा कि अगर किसी को इन सबूतों पर शक है, तो उस समय मौके पर मौजूद पत्रकारों द्वारा ली गई फोटो और वीडियो जरूर देख लें। सवाल सीधा है कि इतना स्पष्ट नुकसान होने के बाद भी क्या कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी ठीक कराने की बात नहीं करेगा? इस पूरे मामले में मृदुल कांत शास्त्री ने न केवल अपनी बात मजबूती से रखी है, बल्कि तथ्यों के आधार पर सच सामने लाने की कोशिश भी की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनके उठाए गए सवालों का जवाब कौन और कैसे देता है।