समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रदेश में संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया है। इसी श्रँखला में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृन्दावन के अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को दुपट्टा व माला पहनाकर उनके पद चिन्हनों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये अशोक कुमार ने बताया कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 5000 पाठशाला व स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर जो पाठशाला व स्कूल बंद किए गए हैं, उन्हें पुनः खोला जाएगा और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर वह स्कूल फिर से खुलेंगे। इस अवसर पर जीतू जाटव, सत्य प्रकाश जाटव, धर्म गोस्वामी, शिवा चटर्जी, रवि कुशवाहा, कुश सारस्वत, बलराम रॉय, सोनू निषाद, कृष्ण सरकार और पप्पू बघेल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।