यमुना सिटी में 11 अप्रैल को पूजन समारोह, आधुनिक सुविधाओं के बीच आध्यात्मिक आयोजन
9 April 2026, 16:33
1462 views
Business
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
तेजी से विकसित हो रही यमुना सिटी, देवी आटस में 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भव्य पूजन समारोह एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा। MVDA एवं RERA से स्वीकृत यह परियोजना अब पूर्णता की ओर अग्रसर है और आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक माहौल का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रही है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संतों के सानिध्य में भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष अनुभव प्राप्त होगा। इस अवसर पर आनंद स्वरूप महाराज (गंगा बाबा) का सानिध्य मुख्य आकर्षण रहेगा, जिनके आशीर्वचनों से भक्तों को जीवन के मार्ग पर प्रेरणा मिलेगी। इस आयोजन को विशेष बनाती है यमुना सिटी की आधुनिक और सुव्यवस्थित संरचना। यहां बच्चों के लिए विकसित पार्क, आकर्षक ग्रुप हाउसिंग, स्विमिंग पूल, चौड़ी सड़कें, 24×7 मीठे पानी की उपलब्धता, निरंतर बिजली आपूर्ति और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं इसे एक आदर्श आवासीय परियोजना के रूप में स्थापित कर रही हैं। Shri Yamuna Infra के निर्देशक दशरथ गुप्ता एवं सीमा गुप्ता ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इस आध्यात्मिक अवसर को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यमुना सिटी न केवल रहने के लिए एक आधुनिक स्थान है, बल्कि यहां धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सकारात्मक वातावरण भी विकसित किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने और यमुना सिटी की विशेषताओं को करीब से देखने की अपील की है।