बांके बिहारी मन्दिर में 29 मार्च से सजेंगे फूल बंगले
25 March 2026, 22:17
726 views
Religious
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
ठाकुर श्री बाँकेबिहारी जी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशानुसार 29 मार्च से मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन भव्य फूल बंगले सजाने का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। इन विशेष अवसरों पर ठाकुर जी को रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से अलौकिक रूप में सजाया जाएगा, जिससे मंदिर का वातावरण पूरी तरह दिव्यता और भक्ति रस में डूब जाएगा। फूल बंगले के दौरान भक्तों को ठाकुर जी के दुर्लभ और मनमोहक दर्शन प्राप्त होंगे। पूरा मंदिर परिसर फूलों की खुशबू और सजावट से स्वर्ग जैसा प्रतीत होगा। प्रत्येक फूल बंगले के लिए राजभोग समूह व शयनभोग समूह सेवायत गोस्वामियों द्वारा ₹1,51,000/- की धनराशि मंदिर कोष में जमा की जाएगी। जो भी श्रद्धालु फूल बंगला बनवाना चाहते हैं, वे स्वयं या सेवायत के माध्यम से मंदिर कार्यालय में कम से कम 3 दिन पूर्व पूरी जानकारी के साथ धनराशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी ठाकुर जी के इन अलौकिक फूल बंगला दर्शनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो समय रहते अपनी योजना बना लें, क्योंकि ये अवसर हर किसी को बार-बार नहीं मिलता।