इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद मथुरा के न्यायालयों के अवकाश में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।
जनपद न्यायाधीश मथुरा विकास कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 के कैलेंडर में पहले 26 मार्च को राम नवमी का अवकाश निर्धारित था। हालांकि उच्च न्यायालय द्वारा संशोधन करते हुए अब यह अवकाश 27 मार्च को घोषित किया गया है। 27 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में जनपद मथुरा के सभी न्यायालय, बाह्य न्यायालय छाता एवं मांट के न्यायालय भी बंद रहेंगे। 26 मार्च को सभी न्यायालयों में नियमित न्यायिक कार्य पूर्ववत जारी रहेगा।