किसान सेना (अ ) ने प्रशांत सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बनाए
15 March 2026, 14:39
552 views
General
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
रथ मेले के दौरान सेवा भाव का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए किसान सेना (अ) के कार्यकर्ताओं ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जल वितरण कर उनका स्वागत किया। इस सेवा कार्य के बीच संगठन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की।
किसान सेना के जिलाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) वकील मुहम्मद ने गौरानगर कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह को किसान सेना (अ) के महानगर अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशांत सिंह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए चिकित्सा सेवा और जनकल्याण के कार्यों को और मजबूती देंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशांत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की। बी.एन. शर्मा एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), शरीफ कुरैशी (प्रवक्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ), इरफान खान (जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि), बृजेन्द्र सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) और रोहताष सिंह बघेल (जिला संगठन प्रभारी प्रतिनिधि) ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पद ग्रहण के बाद प्रशांत सिंह ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसान सेना के माध्यम से समाज सेवा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।